खट्टर व गूर्जर के नेतृत्व में हो रहा हरियाणा का विकास: पुजारा

खट्टर व गूर्जर के नेतृत्व में हो रहा हरियाणा का विकास: पुजारा
madan pujara bjp faridabad
सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा

todaybhaskar.com
faridabad| हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के एक वर्ष पूरे होने पर हर वर्ग आज खुश है यह उदगार भाजपा सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा ने अशोका इन्कलेव में आयोजित एक समारोह को सम्बोधित करते हुए कहे।
मदन पुजारा ने कहा कि आज प्रदेश में विकास की जो लहर बह रही है उसका श्रेय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट़्टर एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर को जाता है। जिनके नेतृत्व में एक वर्ष में हरियाणा ने वह मुकाम हासिल किया है जिसका हरियाणा हकदार था। उन्होंने कहा कि जहां मुख्यमंत्री ने हरियाणा वासियों को विकास ही विकास दे रखा है वही केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर ने फरीदाबाद जिले को भी पीछे नहीं छोड़ रखा है। उन्होंने जहां फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाया वही अब 20 शहरों में न0 1 पर फरीदाबाद को लाने का प्रयास कर रहे है और उनका यह प्रयास तभी सफल होगा जब हम सब मिलकर इस फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने में सहयोग करेंगे। मदन पुजारा ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने एक समान विकास कार्य करवाकर हर वर्ग को पूरी तरह से संतुष्ट कर रखा है। जनता को इस का विश्वास हो चुका है कि उनका  भला केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है क्योकि अन्य सरकारों ने केवल अपने चाटुकारों केा लाभ पहुंचाने का काम किया है परंतु भाजपा सबका सम्मान सबका विकास लेकर चल रही है जिससे हर वर्ग खुश है।
पुजारा ने कहा कि केेन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर ने फरीदाबाद को सदैव मान सम्मान दिलाया है और आज वही मान सम्मान प्रदेश व जिले की जनता को भी दिलाने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री के सुपुत्र श्री देवेन्द्र चौधरी भी पिता के दिशा निर्देशों पर जनता को हर सुख सुविधाएं देने में अपनी पूरी भागीदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर ने जबसे मंत्री पद पाया तभी से उन्होंने फरीदाबाद सहित हरियाणा को चमकाने मे अपनी विशेष भूमिका निभायी है जिससे जनता पर उनका विश्वास बड़ा है और जनता के वह सबसे प्रिय नेता बन गये है।

LEAVE A REPLY