हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की सेहत खराब: मंत्री अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की सेहत खराब: मंत्री अनिल विज
हरियाणा के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

टुडे भास्कर डॉट कॉम
रोहतक। हरियाणा में जल्द ही 400 चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह कहना है प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का। इसके अलावा पीजीआई में अनियमितताओं की जांच के भी आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी माना है कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की सेहत बहुत ही खराब है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज गत रविवार शाम को रोहतक में थे। वे यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आए थे। विज ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की और पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय मंगलसेन को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में माना कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का स्वास्थ्य बहुत ही खराब है। कहीं पर डाक्टर नहीं हैं तो कहीं पर भवन नहीं है। उन्होंने इसके लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पिछले 40 साल में जिस प्रकार से सरकारों ने शासन चलाया है, उससे हालात खराब हुए हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि प्रदेश में 34 अस्पतालों में तो लंबे समय से डाक्टर ही नहीं हैं। अगर अस्पताल में डाक्टर ही नहीं हैं तो फिर उसे क्या कहेंगे। इसे देखते हुए 95 डाक्टरों की नियुक्ति के आदेश दिए हैं। साथ ही जो डाक्टर डेपुटेशन पर बाहर काम कर रहे हैं, उनकी डेपुटेशन रद्द की जाएगी।

LEAVE A REPLY