इनेलो नेता भाजपा में शामिल

इनेलो नेता भाजपा में शामिल
इण्डियन नेशनल लोकदल के प्रमुख प्रवक्ता राजीव जेटली व युवा प्रदेश प्रभारी बलदेव अलावलपुर

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। इण्डियन नेशनल लोकदल के प्रमुख प्रवक्ता राजीव जेटली व युवा प्रदेश प्रभारी बलदेव अलावलपुर ने आज भाजपा के दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन व राष्ट्रीय सचिव व मीडिया संयोजक श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर राजीव जेटली व बलदेव अलावलपुर ने भाजपा में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने की बात कही।
राजीव जेटली ने कहा की भाजपा ने देश व प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाकर जनता को जो सौगात दे रही है उससे जनता पूरी तरह से प्रसन्न है और जनता का विश्वास भाजपा को सदैव सत्ता में बनाये रखेगा।
राजीव जेटली ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली को देखते हुए उन्होने पार्टी में शामिल होने का मन बनाया है और वह विश्वास दिलाते है कि पार्टी को  प्रतिस्पर्धा को सदैव बनाये रखते हुए पार्टी के लिए काम करेंगे। इस मौके पर बलदेव अलावलपुर ने कहा कि भाजपा सभी वर्गो की हितैषी है और सभी वर्गो का ध्यान रखती है इसीके मददेनजर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का मन बनाया है।
इनेलो से भाजपा में शामिल होने वालों में राजीव जेटली प्रमुख प्रवक्ता इनेलो, बलदेव अलावलपुर प्रदेश प्रभारी युवा इनेलो, विजयपाल तेवतिया प्रदेश सचिव इनेलो, मोहन डागर जिला फरीदाबाद उपाध्यक्ष, भूदत शर्मा जिला संयोजक किसान प्रकोष्ठ इनेलो, मोहम्मद अहमद प्रवक्ता एनआईटी विधानसभा, दिनेश भारद्वाज प्रदेश प्रचार सचिव युवा इनेलो, यशपाल मावई प्रदेश सचिव युवा इनेलो व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY