मानव अधिकार मिशन ने खेली फूलों की होली

मानव अधिकार मिशन ने खेली फूलों की होली
manav adhikar mission

देश एवं समाज की सेवा का प्रण लेकर मनाएं होली का पर्व – महेंद्र शर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र शर्मा के सान्निध्य में फरीदाबाद कैंप कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम
TodayBhaskar.com
फरीदाबाद। manav adhikar mission के फरीदाबाद कैंप कार्यालय पर फूलों की होली का उत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र शर्मा ने सभी को होली के अवसर पर देश एवं समाज की सेवा का व्रत लेने की अपील की।
डॉ शर्मा ने कहा कि होली एक ऐसा पर्व है जो कि जीवन में नवशक्ति का संचार करता है वहीं सभी एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते हैं जिसका अर्थ होता है कि हम पिछली बुरी यादों को त्याग कर आगे अच्छा समय बिताने की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि होली का पर्व किसी न किसी रूप अथवा नाम से पूरी दुनिया में मनाया जाता है। लेकिन भावना सभी की एक ही होती है कि हम सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे। यही भावना हमारे देश एवं समाज के लिए सबसे प्रमुख आवश्यकता है।
इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को चंदन का तिलक लगाया और फूलों की पत्तियों के साथ होली खेलकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह जनमेदा, राष्ट्रीय महासचिव संजीव कुमार खत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, राष्ट्रीय सचिव चतर सिंह भाटी, प्रदेश महिला अध्यक्ष शशी सिंह भाटी, मानव अधिकार किरण के संपादक शकुन रघुवंशी, मंडल उपाध्यक्ष विजय मंगला, जिलाध्यक्ष सुनील मल्होत्रा, धर्मपाल चौधरी, संदीप गेरा, विजेंद्र सैनी, राजेंद्र बधवार, प्रवीण तंवर, रिचा नागपाल, ममता धाकड़, वी के तोमर, पुष्पेंद्र, सुनील अग्रवाल,  अनिल गर्ग आदि अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

फोटो- मानव अधिकार मिशन के कार्यालय पर फूलों की होली खेलते सदस्य।

LEAVE A REPLY