लगता है, सो रहे हैं पर्यावरण मंत्री, बर्बाद हो रहा फरीदाबाद!

लगता है, सो रहे हैं पर्यावरण मंत्री, बर्बाद हो रहा फरीदाबाद!

लगातार बढ़ रहा फरीदाबाद का प्रदूषण, नजर नहीं आते कोई बचाव उपाय
Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। दुनिया भर में फरीदाबाद का नाम प्रदूषित शहरों में आने के बाद से ही सभी लोग चिंतित नजर आते हैं। लेकिन शहर में रहने वाले पर्यावरण मंत्री के जैसे चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं है। आज पीएम 2.5 का स्तर फरीदाबाद में 415 रिकॉर्ड किया गया। शर्म करो, कोई तो शर्म करो।
दुनिया में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर का तमगा मिलने के बाद फरीदाबाद की जो बदनामी हुई है, उसका थोड़ा श्रेय तो हरियाणा के पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल को भी दिया जाना चाहिए। वह यहां से विधायक हैं और यहीं रहते हैं। फरीदाबाद में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। सुबह आठ बजे पीएम 2.5 का स्तर 394 दर्ज किया गया था। जबकि शाम चार बजे पीएम 2.5 का स्तर बढक़र 415 पहुंच गया।
स्मार्ट सिटी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का सांस लेना दुर्भर होता जा रहा है। बताते चलें कि पिछले दिनों एक रिपोर्ट जारी हुई थी जिसमें दुनिया के प्रदूषित शहरों में फरीदाबाद शहर दूसरे नंबर पर शुमार किया गया था। उसके बाद भी शहर में बैठे हुए पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल द्वारा हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कोई योजना नजर नहीं आ सकी है। शहर में पीएम 2.5 का स्तर 500 तक पहुंच जाता है। जबकि अभी दीवाली के बाद यह प्रदूषण और बढऩे की आशंका व्यक्त की जा रही है।

pollution in faridabad

क्या कहते हैं लोग
#दौलताबाद वेलफेयर सोसायटी के प्रधान महेश कुमार का कहना है कि पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने पूरे शहर की नाक कटवा दी है। शहर को दुनिया भर के प्रदूषित शहरों में शुमार कर दिया। आज सेक्टर-19 में हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई है कि एक बार यहां प्रदूषण बोर्ड की मशीन फेल हो गई है।

pollution in faridabad
दौलताबाद वेलफेयर सोसायटी के प्रधान महेश कुमार

#दौलताबाद निवासी कैलाश कुमार का कहना है शहर में प्रदूषण बहुत अधिक बढ़ गया है। सेक्टर-19 की मुख्य सडक़े जर्जर अवस्था में है जिससे यहां पूरा दिन धूल-मिट्टी उड़ती रहती है। इतना ही नहीं पर्यावरण मंत्री अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए रोज कहीं न कहीं पेड़ कटवा रहे हैं। पार्किंग के नाम पर सारे पार्क बर्बाद कर रहे हैं।

pollution in faridabad
दौलताबाद निवासी कैलाश कुमार

 

LEAVE A REPLY