पूर्वांचल समाज को मदन पुजारा ने दी शुभकामनाएं

पूर्वांचल समाज को मदन पुजारा ने दी शुभकामनाएं
madan pujara bjp
मदन पुजारा
todaybhaskar.com
faridabad| छठ पर्व की समस्त पूर्वांचल समाज को शुभकामनाएं देते हुए मदन पुजारा ने कहा कि यह पर्व सभी पूर्वाचंल वासियो के लिए सुख व समृद्धि लाये। उन्होंने कहा कि छठ पर्व का पूर्वांचल वासियों को बेसब्री से इंतजार रहता है और इस पर्व को पूर्वांचल समाज दीपावली की तरह ही मनाते है।
उन्होंने कहा कि हम सभी को छठ पर्व पर पूर्वांचल समाज के साथ मनाना चाहिए ताकि हमारी संस्कृति जीवित रह सके। क्योकि भारत एक सर्वधर्म प्रिय देश है और इस देश में सभी पर्वो को धूमधाम व आपसी सहयोग से मनाया जाता है।
मदन पुजारा ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और देश व प्रदेश में एक समान विकास कार्य हो रहे है। उन्होने कहा कि इसका श्रेय देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर सहित राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व को जाता है जिनके नेतृत्व में देश व प्रदेश दिन दूनी रात चौगनी उन्नती कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आज केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद दिन दूनी रात चौगनी उन्नती कर रहा है। उनहोंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सबका सम्मान सबका विकास होगा यह हमारा वादा है।

LEAVE A REPLY