पेट्रोल व डीजल के बढ़े दाम आज से लागू 

पेट्रोल व डीजल के बढ़े दाम आज से लागू 
petol pump
demo photo

todaybhaskar.com
delhiअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के महंगा होने के कारण देश में भी पेट्रोल के दाम में 36 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए जबकि डीजल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। नयी दरें आज से लागू हों गई हैं।

इस बढ़ोतरी के बाद देश के 4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहेंगे-
पेट्रोल:     कीमत रुपये प्रति लीटर में
मौजूदा कीमत – नयी कीमत – बढ़ोतरी
दिल्ली:     60.70      61.06     0.36
मुंबई:      67.77       68.13     0.36
कोलकाता: 66.11      66.39     0.28
चेन्नई:     61.02      61.38      0.36

डीजल:    कीमत रुपये प्रति लीटर में
मौजूदा कीमत – नयी कीमत – बढ़ोतरी
दिल्ली:       45.93     46.80     0.87
मुंबई:        53.11     54.04     0.93
कोलकाता:  49.55     50.29      0.74
चेन्नई:      47.10     48.00      0.90

पेट्रोलियम उत्पादों का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियों ने 5 महीने में पेट्रोल का दाम पहली बार बढाया है जबकि डीजल के दाम में अक्टूबर के बाद यह तीसरी वृद्धि है। प्रमुख सार्वजनिक तेल कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) के अनुसार नये दाम से लागू हो गए है। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 60.70 रुपये से बढ़कर 61.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 45.93 रुपये से बढ़कर 46.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

आईओसी ने एक बयान में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूदा भावों तथा रूपया-अमेरिका डॉलर विनियम दर के मद्देनजर यह दाम में इस बढ़ोतरी की जरूरत थी। इससे पहले 16 जुलाई को पेट्रोल के दाम में 32 पैसे बढोतरी की गई थी। उसके बाद से इसके दाम में चार बार कमी की गई।

वहीं डीजल के दाम में एक नवंबर को कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन इससे पहले 16 अक्टूबर को इसमें 95 पैसे तथा एक अक्टूबर को 50 पैसे की बढोतरी की गई थी। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी आईओसी, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली व 16वीं तारीख को पेट्रोल व डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं।

LEAVE A REPLY