गंदगी को लेकर महिलाओं ने की नारेबाजी

गंदगी को लेकर महिलाओं ने की नारेबाजी
वार्ड नंबर 23 के श्रमिक विहार में फैली गंदगी को लेकर नारेबाजी करती महिलाएं

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद।वार्ड नंबर 23 के श्रमिक विहार में फैली गंदगी को लेकर महिलाओं ने समाजसेविका किरण देवी के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किरण देवी ने कहा कि एक तरफ जहां सारा देश  प्रदेश स्वच्छ भारत अभियान को जोर-शोर से मना रहा है वहीं श्रमिक विहार में गंदगी का बुरा हाल है। नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। उन्होंने इस सफाई अभियान को केवल फोटो शूट की संज्ञा देते हुए कहा कि भाजपा नेता  पदाधिकारी केवल हाथों में झाडू पकडकर फोटो कराने में मशगूल रहते हैं, जबकि गंदगी के कारण शहर का बुरा हाल है।
उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर निगम ने श्रमिक विहार में फैली गंदगी की सुध नहीं ली तो महिलाएं नगर निगम मुख्यालय पर जाकर धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। किरण देवी ने कहा कि गंदगी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं व बच्चों को ही उठानी पड़ती है। महिलाओं का घरों में रहना तक मुश्किल हो रहा है, क्योंकि गंदे पानी की बदबू से सारा माहौल दूषित हो गया है और बीमारियों के संक्रमण का खतरा बना रहा है।
इस मौके पर सरिता,पुनीत, गौरव पारशर, मनदीप, प्रेमवती, जतिन सैनी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY