धनतेरस पर जमकर की खरीदारी

धनतेरस पर जमकर की खरीदारी
dhanteras
धनतेरस पर खरीदारी करते लोग

todaybhaskar.com
faridabad| सोमवार से 5 दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत हो गई है। दीपोत्सव की शुरूआत आज धनतेरस से हुई। धनतेरस पर बाजार गुलजार हो गए है। खरीददारों की भीड़ के साथ बाजार में रौनक बढ़ गई। भगवान कुबेर और आयुर्वेद के प्रणेता भगवान धनवंतरी की पूजा के साथ बर्तन आदि खरीदने का खास महत्व है।
बाजार भी धनतेरस के लिए तैयार हो गए है, और 4-5 माह की नरमी के बाद शहर के छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों को सोमवार को बंपर सेल की उम्मीद है।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम के बाजार में रौनक
इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, फर्नीचर आदि की दुकानों और शोरूम में भी अच्छी खासी भीड़ नजर आती है। इसकी सेल भी पूरे वर्ष में धनतेरस पर ही सबसे अधिक होती है। धनतेरस के पर्व को भगवान धनवंतरी के जन्मदिन के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है।
यह दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। भगवान धन्वंतरी को हिन्दू धर्म में देवताओं के वैद्य माना जाता है। यह एक महान चिकित्सक थे जिन्हें देव पद प्राप्त हुआ।

ये थे भगवान विष्णु के अवतार
हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह भगवान विष्णु के अवतार समझे जाते हैं।  ऐसी मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान आयुर्वेद के जनक और देवताओं के वैद्य भगवान धनवतंरी हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।
धनतेरस को मां लक्ष्मी, कुबेर और यम के त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन घर के बाहर दीया जलाकर रखते हैं और दीपदान का भी विशेष महत्व बताया गया है। इससे यम प्रसन्न होते हैं और जीव की अकाल मृत्यु नहीं होती है।

LEAVE A REPLY