कांग्रेसियों ने मनाया रणबीर सिंह हुड्डा का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने मनाया रणबीर सिंह हुड्डा का जन्मदिन
स्व. चौ. रणबीर सिंह हुड्डा के जन्मदिवस पर केक काटते हुए

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत की संविधान सभा के सदस्य स्व. चौ. रणबीर सिंह हुड्डा के जन्मदिवस पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने अपने समर्थकों के साथ सेक्टर-17 स्थित चौ. रणबीर सिंंह पार्क में जाकर स्व. रणवीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा को साफ करने के उपरांत उस पर पुष्प अर्पित करके हुए उन्हें शत-शत नमन किया।
इस मौके पर सिंगला व अन्य कांग्रेसजनों ने केक काटकर प्रसाद के रूप में गरीबों का मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर उपमहापौर राजेंद्र भामला ने कहा कि स्व. रणवीर सिंह हुड्डा एक युगपर्वतक, गांधीवादी व किसानों-मजदूरों के मसीहा थे, उन्होंने निस्वार्थ भाव से आम आदमी की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था, ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के आदर्शाे को हमें अपनाना चाहिए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि हम आजादी की हवा में सांस लें रहे है। सिंगला ने कहा कि आज हमारी युवा पीढ़ी को ऐसे महापुरूषों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा व जनसेवा के कार्याे में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए, जिससे की समाज से बुराईयों का अंत हो सके।
इस मौके पर पार्षद रोहित सिंगला, पार्षद पति जगदीश, ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव नीरज गुप्ता, गुरूप्रीत सिंह लहरी, धर्मबीर परसवाल, विजय कुमार, संजय सोलंकी, पंडित राजेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन डालचंद डागर, बबलू चौधरी, राजकुमार प्रिंस, रामजीलाल, शिवशंकर भारद्वाज, कमल कंसल, नितिन सिंगला, निर्मला जाखड़, शशि शर्मा, रतन माला, धर्मपाल चहल, पूनम प्रधान, अमर सिंह, संजय त्यागी, धर्मेन्द्र लाम्बा सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY