पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रंजोत ने नवजोत सिंह सिद्धू को दी बधाई

    पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया।
    इस उपलक्ष्य में एनआईटी से कांग्रेस कार्यकर्ता रंजोत सिंह सन्नी ने उन्हें बधाई दी। रंजोत ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धु एक सुलझे हुए राष्ट्रीय नेता है, कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पंजाब इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर युवाओं को अपने साथ लाने का काम किया है।

    रंजोत ने कहा कि आज भाजपा सरकार से पूरा देश परेशान है, यह आवाज सिर्फ पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु ही उठा सकते हैं।

    LEAVE A REPLY