125वीं जयन्ती पर चाचा नेहरू को किया बच्चों ने याद

125वीं जयन्ती पर चाचा नेहरू को किया बच्चों ने याद
बालाजी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाते छात्र।

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। मलेरना रोड़, बल्लभगढ़ स्थित बालाजी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे चाचा नेहरू का रूप धारण करके विद्यालय आए और तरह-तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गौरतलब है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिव्स को बालदिस के रूप में पूरे देश में बनाया जाता है। चाचा नेहरू के जन्म की 125वीं वर्षगांठ ने इस बार के बालदिवस को और भी खास बना दिया।
कक्षा यू.के.जी. के छात्रों वर्ग भाटी एवं आदि ने जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व  कार्यो पर अपने विचार प्रकट किए और बालदिवस को मनाने का कारण बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र सिंह एवं प्रधानाचार्य डा. राजकिशोर सिंह नेगी ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं एवं नेहरू जी के जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY