न्यू चेरबर्स स्कूल के छात्रों ने निकाली रैली

न्यू चेरबर्स स्कूल के छात्रों ने निकाली रैली
रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करते पूर्व राज्य मंत्री शिवचरण लाल शर्मा।

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू की जयंती पर हरियाणा सरकार के पूर्व राज्य मंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने जवाहर कालोनी स्थित न्यू चेरबर्स स्कूल बच्चों द्वारा निकाली स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिवचरण लाल शर्मा ने स्वच्छता अभियान के लिए विद्यार्थियों व अध्यापकों के सेवा भाव की भी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत स्वच्छ हरियाणा के तहत प्रदेश भर में सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं जहां सफाई होती हैं वहां ईश्वर का वास होता है। साफ-सफाई रखकर ही हम वातावरण को शुद्ध रख सकते है। पूर्व राज्य मंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने स्कूली बच्चों को बाल दिवस पर कहा कि 14 नंवबर बाल दिवस के रूप में मनाने का औचित्य यह है कि जवाहर लाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। उनकी यह अवधारणा सौ फीसदी सत्य है क्योंकि आज का छात्र भविष्य में वैज्ञानिक, लेखक, इंजीनियर, शिक्षक, चिकित्सक और राजनीतिज्ञ कुछ भी बन सकता है इसलिए स्कूली बच्चों को अपने प्रिय चाचा नेहरू के पदचिन्हों पर चलकर सच्ची मेहनत, लगन और ईमानदारी से पढ़ाई करनी चाहिए ताकि अपने गुरू और माता-पिता का नाम रोशन कर सकें।
इस मौके पर इन्द्र शर्मा,जीतन सिंह, सुभाष शर्मा, कृष्ण कुमार, एम.एल. ऋषि, पंकज सिंह, सुरेन्द्र भडाना, कृष्ण गोपाल शर्मा, अशोक शर्मा, लाला मनोज, राजू गर्ग, मनोज त्यागी, संजय, सलीम के अलावा स्कूली स्टाफ मौजूद थे।

LEAVE A REPLY