मेहँदी की रस्म पर सोनम ने ढाया गजब

मेहँदी की रस्म पर सोनम ने ढाया गजब
sonam kapoor,

Todaybhaskar.com
Desk| सोमवार को मेहंदी की रस्म में जब सोनम सबके सामने आई तो उस पल ने सबको अपनी सांसे थामने को मजबूर कर दिया। गोल्डन और क्रीम कलर के लहंगे में सोनम बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। जिसने भी सोनम को इस अंदाज में देखा वो देखता ही रह गया। लेकिन क्या आप जानते है कि सोनम का ये लहंगा ऐसे ही तैयार नहीं हुआ बल्कि इसे तैयार करने में 18 महीनों की मेहनत लगी है। बिल्कुल सही सुना आपने..सोनम कपूर का ये लहंगा 18 महीनों में तैयार हुआ है। दरअसल सोनम कपूर का ये लहंगा फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया है। और इसके लिए एक टीम ने कई महीनों तक मेहनत की है।

2 साल पहले दिया गया था ऑर्डर
कहा जा रहा है कि संगीत के लिए सोनम कपूर ने 2 साल पहले लहंगे का आर्डर दिया था। यानि सोनम बहुत पहले से ही अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हुई थी। और 2 साल पहले ही लहंगे का आर्डर दे दिया गया था।

18 महीने में तैयार हुआ लंहगा
बताया जा रहा है कि सोनम कपूर का संगीत सेरेमनी में पहना गया लहंगा 18 महीनों की कड़ी मेहनत के बाद तैयार हुआ है। स्वारोवस्की क्रिस्टल, सीक्‍व‍िन, ज़री और जरदोसी के काम के साथ इस गोल्डन और सिल्वर कलर के लहंगे को बनाया गया है। चिकनकरी के काम के साथ गोल्डन चोली वाले इस लहंगे में सोनम वाकई राजकुमारी से कम नहीं लग रही।

मां के गहनों में नज़र आईं सोनम
इस खास मौके पर सोनम कपूर ने अपनी मां सुनीता कपूर के गहने पहने थे। सोनम कपूर का लहंगा तो लाजवाब था ही साथ ही सोनम ने अपनी ड्रेस के साथ बड़े झुमके, नेकलेस और मांग टीका कैरी किया। हालांकि सोनम का मेकअप बेहद लाइट नज़र आया।

संगीत मे सोनम के लुक को देखकर प्रेम रतन धन पायो की राजकुमारी की याद ज़रूर आ गई। क्योकि अपने संगीत में सोनम किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

LEAVE A REPLY