एसवाईएल नहर का निर्माण जल्द पुरा हो: सुरेन्द्र  भाटी

एसवाईएल नहर का निर्माण जल्द पुरा हो: सुरेन्द्र  भाटी
surinder-singh-bhati
सुरेन्द्र सिंह भाटी

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। हरियाणा के लिए जीवनदायी साबित हो सकने वाली एसवाई एल नहर का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए। और हरियाणा को उसका अलग हाई कोर्ट व राजधानी दिलवाए। उक्त विचार समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव अजीत तोमर के खेडी रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी ने कही।
बैठक में किसान सैल के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र चौहान सरपंच, जिला महासचिव प्रमोद यादव, प्रदेश युवजन सभा कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, अजीत तोमर, अमित चौधरी, समय सिंह पांचाल, जिला उपाध्यक्ष युजन सभा रामदे सिंह, के डी सिंह अधिक्ता, मनोज भाटी, दलित नेता नानकचंद, लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष शिवम यादव मौजूद थे।

LEAVE A REPLY