अनियंत्रित स्विफ्ट कार झुग्गी में जा घुसी, महिला की मौत, पुत्री घायल

अनियंत्रित स्विफ्ट कार झुग्गी में जा घुसी, महिला की मौत, पुत्री घायल
crime news

Todaybhaskar.com
faridabad। औद्योगिक नगरी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर दिखाई दिया। आज तड़के खेड़ी पुल के निकट बाई पास रोड़ पर स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर झुग्गी में जा घुसी। झुग्गी में सो रही मां की मौत हो गई। जबकि उसकी  बेटी व कार सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। हादसे की सूचना पाकर ओल्ड फरीदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बी के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार बाईपास रोड़ पर आज सुबह करीब चार बजे के लगभग काले रंग की स्विफ्ट कार नम्बर-एचआर-51 बी क्यू 0828 बाईपास रोड़ पर खेड़ीपुल के समीप मिट्टी के बर्तन बेच बचने वाली 40 वर्षीय महिला सुनीता की झुग्गी में जा घुसी और सुनीता व उसकी दस वर्षीय पुत्री को कुचलती हुई आगे खड़े एक थ्री-व्हीलर को पार करती हुई दूर जाकर पलट गई। हादसे के बाद बाईपास रोड़ पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच और गंभीर रूप से घायल सुनीता, उसकी बेटी व कार में सवार तीनों लड़कों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया हैं जहां पर घायल महिला सुनीता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय लड़की की हालत ’यादा गंभीर हैं जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं जहां वह लड़की जिंदगी और मौत से जूझ रहीं हैं।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
ओल्ड फरीदाबाद थाना के एसएचओ सुखबीर सिंह धनखड़ ने बताया कि इस घटना में भोला की पत्नी सुनीता की मौत हो गई हैं और जबकि उसकी पुत्री का अभी ईलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं। स्विफ्ट कार में तीन लड़के सवार थे। जिनमें से एक लड़का मामूली रूप से घायल हैं और दो लड़के बिल्कुल ठीक-ठाक हैं। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY