भक्तिमय हुआ वार्ड एक, क्षेत्र की ऐतिहासिक कलश यात्रा में शामिल हुईं 551 महिलाएं 

भक्तिमय हुआ वार्ड एक, क्षेत्र की ऐतिहासिक कलश यात्रा में शामिल हुईं...
mukesh dagar bjp
Todaybhaskar.com
फरीदाबाद| राजीव कालोनी वार्ड-नंबर एक में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण लिए महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। कलश यात्रा टीटू वाटिका से शुरू होकर सेक्टर 56 से  परिक्रमा कर भागवत कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में 551 महिलायें शामिल हुईं और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। रास्ते में स्थानीय लोगों ने पानी व् अन्य चीजों का स्टाल लगाकर कलश यात्रियों की सेवा की।
कथा व्यास आचार्य पंडित श्री राम बापू जी  महाराज ने विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा पूरे क्षेत्र  में भ्रमण किया। भक्तों के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। पीले वस्त्रों और चुनरी धारण किए हुए महिलाओं ने कलश को सिर पर रखकर प्रभु का स्मरण करते हुए भक्ति मय वातावरण में भक्ति संगीत के साथ नृत्य करते कथास्थल तक लाईं। इस कलश यात्रा को देखने के लिए सड़कों और अपने घरों की छत से लोगों ने देखकर कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रभु से कामना की।
श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक भाजपा नेता मुकेश डागर ने बताया कि 23 अक्टूबर तक दोपहर दो बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। 23 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को भक्ति ज्ञान महोत्सव का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि कथा का समापन हरिद्वार में होगा और कलश यात्रा में शामिल सभी महिलाएं हरिद्वार में गंगा स्नान करेंगी। स्थानीय पार्षद सपना डागर ने भी कलश यात्रा में भाग लिया। इस मौके पर राजीव कालोनी, झारसैंतली, सेक्टर 55 की सरदारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY