जीत के बाद मीठे पानी की गंगा बहाएंगे बिल्लू

जीत के बाद मीठे पानी की गंगा बहाएंगे बिल्लू
jitendar yadav

todaybhaskar.com
faridabad। नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से विजयी होगी और महापौर, वरिष्ठ उपमहापौर भी पार्टी का ही बनेगा यह घोषणा आज भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं तिगांव विधानसभा क्षेत्र नगर निगम चुनाव कमेटी के प्रभारी वीर कुमार ने वार्ड 22 प्रत्याशी जितेन्द्र यादव के कार्यालय पर आयोजित प्रैस वार्ता में कही।
यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनावों में विकास के बल पर जीत हासिल करेगी और फरीदाबाद नगर निगम के सभी 40 के 40 वार्डो में अपनी जीत कर परचम लहरायेगी। यादव ने कहा कि  भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने नगर निगम चुनावों को सिबंल पर लड़वाने का मन बनाया क्योकि विपक्षी पहले यह कहते हुए नहीं थकते थे कि भाजपा सिंबल पर चुनाव लड़वाये उन्हें पता लग जायेगा अब हमने सिंबल पर चुनाव लडाने का मन बनाया है तो विपक्ष की हिम्मत नहीं हो रही है  कि वह भी चुनावों को पार्टी सिंबल पर लडाये क्योकि उन्हें हारने का डर सता रहा है। उन्होंने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने वार्ड 23 से प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी सतीश खोला, 24 से लक्ष्मण यादव, 25 से महावीर यादव, 26 से हरीश यादव व 27 से मा. हुकमचंद को जिम्मेवारी सौपी है जो कि बूथ स्तर पर मैनेजमेंट व जनसम्पर्क अभियानो के तहत भाजपा प्रत्याशी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर वाड्र 22 के प्रत्याशी जितेन्द्र यादव ने बताया कि उनके वार्ड में मीठे पानी के लिए ट्यूबवेल का ट्रायल हो चुका है। जल्द ही इस वार्ड में मीठे पानी की सप्लाई भी होने लगेगी। इस मौके पर उनके साथ वार्ड 22 के समन्वयक रामपाल यादव, रेखा दीक्षित सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY