ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़े कार्यकर्ता: अनिल प्रताप

ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़े कार्यकर्ता: अनिल प्रताप
Anil Pratap Singh, bjp
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सम्वोधित करते हुए
Anil Pratap Singh, bjp

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सम्वोधित करते हुए

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन भाजपा मुजेसर मंंडल कार्यकर्ताओं द्वारा सेक्टर-23 के सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने की।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर आरएनसिंह एवं विशिष्ठ अतिथि बल्लभगढ विधायक मूलचंद शर्मा के भाई कर्मचंद शर्मा, भाजपा मुजेसर मण्डल अध्यक्ष  सतीश अरोडा, सहप्रभारी प्रवीन दत्त, मण्डल महामंत्री पूरण राजपूत, मनीष शर्मा, कपिल दीपांशु अरोडा, अजय शर्मा, हर्ष विश्रोई, संजीव कुमार कुशवाहा, सुभाष लांबा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा की झारखंड एवं जम्मू कश्मीर में पार्टी के दमदार प्रदर्शन की बधाई देते हुए कि भाजपा का परचम भविष्य में भी इसी तरह लहराता रहे इसके लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहे वे संगठित रहें। प्रताप ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का स्तबंभ होते है और भाजपा का मुख्य उद्ेश्य संगठनात्मक रूप से पार्टी को मजबूती प्रदान करना है, इसी प्रकिया के अंतर्गत भाजपा पार्टी का ऑनलाइन सदस्यता अभियान चालू है।
उन्होनें सभी कार्यकताओं से आह्रवान किया कि वे अपने अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का काम करें। उन्होनें कहा कि मुजेसर मंडल अध्यक्ष सतीश अरोडा और उनकी टीम जुझारू, कर्मठ एवं पार्टी हित में सदैव कार्य करने वाली है। उनके मंडल को 20 हजार कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य दिया गया है जिसे वो पूरी ईमानदारी एवं तत्परता से 31 जनवरी, 2015 तक पूरा कर लेगी। अनिल प्रताप सिंह ने कार्यकताओं को सदस्यता अभियान से जुड़ी बारीकियों को समझाया कि किस तरह उन्होनें ऑनलाइन सदस्य बनाने है।
अनिल प्रताप सिंह ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को बताया कि जिस व्यक्ति ने भाजपा की सदस्यता लेनी है उसे सबसे पहले 1800-266-2020 पर अपने मोबाईल से कॉल करनी है जोकि पूरे देश में कही से भी कॉल करने पर बिल्कुल निशुल्क है।  उन्होनें कहा कि इसके पश्चात अपना पूरा ब्यौरा इस नम्बर पर 09242492424 बताने पर ही मोबाईल करने वाले की सदस्यता हो पाएगी। इस मौके पर डॉक्टर आरएन सिंह ने कहा कि जिले में मुजेसर मंडल इस सदस्यता अभियान में सर्वश्रेष्ठ मंडल बनेगा ऐसा मेरा विश्वास है।

LEAVE A REPLY