महिला का सिर मुंड कर जूते की माला पहनाकर किया ये हाल

महिला का सिर मुंड कर जूते की माला पहनाकर किया ये हाल
jharkhand

Todaybhaskar.com
डेस्क। महिलाओं के प्रति बढ़ रही कुरर्ता की हद होती जा रही है| अभी सरेआम लड़की को पीटने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि झारखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जरायकेला चौक पर गुरुवार सुबह एक महिला का लोगों ने सिर मुंड दिया और उसे जूते की माला पहना सड़क पर घुमाया। महिला की गलती यह थी कि उसने एक मोबाइल चोरी किया था। लोगों ने पुलिस को सूचना देने की बजाय खुद की महिला की डंडे से पिटाई कर सड़क पर घुमाया। कुछ लोगों की पहल पर महिला को छोड़ा गया। इसके बाद से उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कॉल रिसिव करते ही पकड़ी गई महिला
लोगों का आरोप है कि सुपर साईं इलाके के एक घर से महिला ने बीती रात एक मोबाइल चोरी कर लिया था। सुबह मोबाइल पर कॉल करने पर महिला ने फोन रिसिव किया। महिला ने जब कॉल रिसिव किया तो वो बस स्टैंड पर थी और कॉल करने वाला भी वहीं था। महिला को फौरन पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे जरायकेला चौक लाया गया। यहां लोगों ने उसके सिर के बाल मुंड दिए और जूते की माला पहना दी।

महिला को कुछ लोगों ने छुड़ाया
इसके बाद डंडे से पिटाई करते हुए थाना ले जाने लगे। इसी बीच कुछ लोगों की जब इसपर नजर पड़ी तो उन्होंने महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया। इसी दौरान महिला वहां से भाग निकली। पुलिस को मामले की जानकारी मीडिया से हुई। एसडीओ आर रोनिता ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पीड़ित महिला कौन थी और कहां से आई थी, इस बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है।

LEAVE A REPLY