यूपी की हस्तकला और पर्यटन की खूबियां गिना गए योगी आदित्यनाथ  

यूपी की हस्तकला और पर्यटन की खूबियां गिना गए योगी आदित्यनाथ  
surajkund mela 2018,

Yashvi Goyal
faridabad। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा की भारत हमेशा से हस्तशिल्प के दम पर ही सोने की चिडिय़ा रहा है। उन्होंने कहा की भारत के हर गांव में कोई ना कोई खास कला है, जिसको आज पहचान की जरूरत है। 32वें सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्तशिप मेले का उदघाटन करने के बाद योगी शुक्रवार को सूरजकुंड की चौपाल पर बतौर मुख्य अथिति उद्धघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की।

#यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बनारस की साड़ी, मुरादाबाद का पीतल, अलीगढ के ताले, पीलीभीत की बांसुरी, मथुरा का पेड़ा, मेरठ की स्पोर्ट्स सइकियल, बरसाने के होली, आगरा का ताजमहल, काशी का घाट, वृंदावन के कान्हा, अयोध्या के राम लला पूरे देश में प्रसिद है| इसलिए यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा|

#कुंभ के मेले में आएंगे 15 करोड़ श्रद्धालु योगी
यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का इतिहास काफी गौरवशाली है। उन्होंने कहा की वर्ष 2019 में लगने वाले कु भ मेले में करीब 15 करोड़ श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किया जाएंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिकए धार्मिकए आर्थिक नजरिये से हरियाणा और उत्तर प्रदेश में काफी एकरूपता है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने जन्म यूपी में लिया और गीता का उपदेश हरियाणा में दिया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मु यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, संस्कृति मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण, मु य परिवहन सचिव अराधना,
मनोहरलाल खट्टर, डा. अनिल जैन, प्रो. रामविलास शर्मा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री कविता जैन, विधायक सीमा त्रिखा, मेयर सुमन बाला, चेयरमैन अजय गौड़, चेयरमैन सुरेन्द्र तेवतिया, मु यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, मु यमंत्री के मीडिय़ा सलाहाकर अमित आर्य, देवेन्द्र चौधरी, राजीव जेटली, मौजूद थे।

LEAVE A REPLY