देवेन्द्र चौधरी ने रैली को लेकर की  बैठक

देवेन्द्र चौधरी ने रैली को लेकर की  बैठक
madan pujara bjp, umesh bhati bjp faridabad,
गति-प्रगति रैली की सफलता को लेकर बैठक लेते हुए देवेन्द्र चौधरी साथ में है मदन पुजारा व अन्य।

Todaybhaskar.com
Faridabad| भारतीय जनता पार्टी की आगामी 6 सितम्बर को गति-प्रगति रैली की सफलता को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर के सुपुत्र युवा भाजपा नेता देवेन्द्र चौधरी ने सैक्टर 28 स्थित कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता को लेकर दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य रूप से मदन पुजारा, उमेश भाटी, अनिल नागर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि फरीदाबाद के लिए 6 सितम्बर का दिन काफी गौरवशाली रहेगा क्योकि इस दिन फरीदाबाद को वह मान सम्मान दिया जायेगा जिसके लिए फरीदाबादवासियों ने काफी संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर का आभार जताना चाहेंगे जिनके प्रयासों से आज फरीदाबाद इस मुकाम पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद में विकास की लहर बह रही है और इसका श्रेय भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व को जाता है इसीलिए हम सभी को भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मदन पुजारा ने कहा कि इस रैली में पहुंचने वाली भीड़ इस बात का प्रमाण होगी कि भाजपा ने जनता का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह किया है यह भीड़ उसी का सबूत होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर ने सदैव फरीदाबाद को मान सम्मान दिलाया है और आज फरीदाबाद का प्रत्येक निवासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है क्योकि फरीदाबाद को वह सौगात मिलने जा रही है जिसका फरीदाबाद असली हकदार था। इसीलिए इस रैली को महारैली बनाने में हमें किसी तरह की कोई कमी नहीं छेाडऩी है।
इस अवसर पर रतिराम गोस्वामी, विरेन्द्र यादव, जिले सिंह यादव, आकाश गुप्ता, उमा शंकर, रविन्द्र पत्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल देबू, मनेाज, हरीश बैंसला, अमित पाहिल, डी एस चोपडा, नवदीप चपराना, दिनेश राजपूत, राज राणा, आशा शर्मा,  त्रिशला शर्मा, सविता शर्मा, सुषमा शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY