उद्योग मत्री विपुल गोयल ने 500 छात्राओं को दंगल फिल्म निःशुल्क दिखाई

उद्योग मत्री विपुल गोयल ने 500 छात्राओं को दंगल फिल्म निःशुल्क दिखाई
cabinet minister vipul goel,

हरियाणा सरकार और बीजेपी ने लिया पूरे प्रदेश की लड़कियों को निःशुल्क दंगल फिल्म दिखाने का फैसला
todaybahaskar.com
faridabad| आज सुबह 8:30 बजे उद्योग मंत्री जी ओल्ड फरीदाबाद सरकारी स्कूल की लड़कियों और नेहरू कॉलेज की लड़कियों को  INOX सिनेमा, ओल्ड फरीदाबाद में दंगल फिल्म निःशुल्क दिखाई।
हरियाणा की लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज सरकारी स्कूल की 500 छात्राओं के साथ दंगल फिल्म देखी। फरीदाबाद हरियाणा का पहला जिला है, जहां से इस अभियान की शुरुआत की गई है और पूरे हरियाणा के हर जिले में इस तरह छात्राओं को फिल्म दिखाने का यह अभियान जारी रहेगा।
इस दौरान मंत्री जी ने कहा कि लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की प्रेरणा देती है फिल्म दंगल। मैं आशा करता हूँ कि इस फिल्म से प्रदेश की लड़कियों को मेहनत कर अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा मिलेगी और वह प्रदेश का नाम पूरे जग में रौशन करेंगी |
श्री गोयल के साथ जिला पार्षद सदस्य सुभाष अहूजा, छतरपाल , कुमारी सुमन भारती , युवा नेता अमन गोएल और बीजेपी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्तिथ रहे |

LEAVE A REPLY