कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया
sonia gandhi,

todaybhaskar.com
faridabad| भारत के प्रधानमंत्री जैसे महत्वूपर्ण पद को त्यागकर राजनीति में लोगों के लिए आदर्श स्थापित करने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के 70वें जन्मदिवस को आज जिले के कांग्रेसियों ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने स्लम बस्तियों में जाकर न केवल छोटे बच्चों से केक कटवाया बल्कि गरीबों को गर्म कपड़, कंबल व खाद्य सामग्री वितरित कर श्रीमती गांधी की दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर इंदिरा गांधी शताब्दी के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, राकेश भड़ाना, महेंद्र शर्मा, पूर्व मेयर अतर सिंह, ज्ञानचंद आहुजा, संजय सैफी, मनोज प्रधान, ब्रहमप्रकाश गोयल, आशा देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी ने देश की उन्नति के लिए और आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। अपनी दूरगामी सोच के चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी को शिखर पर पहुंचाया और देश की जनता की भलाई के लिए ऐसे अनेक कदम उठाए, जो आज भी देशभर में मिसाल बने हुए है। वर्ष 2004 में उन्होंने प्रधानमंत्री जैसे पद का त्यागकर पूरे देश की राजनीति में एक मिसाल कायम की और तब से उन्हें त्याग की देवी भी कहा जाने लगा। उन्होंने कहा कि भारत की उन्नति में गांधी परिवार के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। आज हमारा देश जिस मुकाम पर है, उसका श्रेय श्रीमती सोनिया गांधी की दूरदृष्टता एवं बेहतर नीतियों को जाता है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी बेशक विपक्ष में है परंतु श्रीमती सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व में जनता से जुड़े हर मुद्दे को सडक़ से लेकर संसद तक पुरजोर तरीके से उठाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे है। कांग्रेसियों ने कहा कि आज ऐसी महान शख्सियत के जन्मदिन पर हम सभी को उनके आदर्शाे को अपनाना चाहिए और देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY