जानिए इस सप्ताह कैसा रहेंगे आपके प्रेम संबंध 

जानिए इस सप्ताह कैसा रहेंगे आपके प्रेम संबंध 
demo photo

टुडे भास्कर डॉट कॉम

सप्ताह का यह भाग आपके प्रेम संबधों के लिए अच्छा कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप परिवार की कुछ जिम्मेदारियां निभाने में व्यस्त रह सकते हैं लेकिन फिर भी अवसर मिलते ही एक दूसरे के करीब आने का प्रयास करेंगे।
सप्ताह के मध्य में आप प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। यदि आपका मिलन अभी तक नहीं हो पाया है तब सप्ताह के अंतिम चरण में मिलन की संभावना बनती है।
सप्ताह के मध्य भाग में आप कुछ सीरियस भी हो सकते हैं और अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक भी हो सकते हैं। बीच में एक समय ऐसा भी होगा जब अत्यधिक भावुकता में आप प्रेमी के साथ अंतरंग क्षणों का आनंद लेगें।

वृष राशिः सप्ताह की शुरुआत ठीक नहीं
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए परेशानी वाला सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको प्रेमी समझाने का प्रयास भी करता है तब आप उसकी कोई भी बात सुनना पसंद नही करेगें।
इस समय कुछ वाद-विवाद भी हो सकता है। लेकिन सप्ताह के मध्य भाग में किसी मित्र की सहायता से आप दोनों के मध्य फिर से सुलह की संभावना बनेगी और एक बार आप दोनों खुद परस्पर एक-दूसरे के साथ पाएंगे।
सप्ताहांत में आप फिल्म देखने जा सकते हैं या किसी एक्जीबिशन को देखने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। यदि आप पानी वाली जगह पर जाते हैं तब आपको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

मिथुन राशि : प्रेम सबंध में परेशानी होगी
सप्ताह के आरंभ में आप काफी परेशानी से गुजर सकते हैं इस परेशानी का कारण प्रेमी से मिलन होगा और मिलन के समय आपके द्वारा बरती गई लापरवाही भी हो सकती है।
आपको सुरक्षा उपायों का पूरा-पूरा ध्यान रखना होगा यदि परेशानियों से छुटकारा चाहते हैं। इस समय आपके खर्चे भी बढे हुए से हो सकते हैं, आप चाहे तो उन पर नियंत्रण किया जा सकता है।
सप्ताह के मध्य भाग में कुछ बचत करने की सोच सकते हैं ताकि समय कुछ आसानी से निकल सकें। इससे आप प्रेमी से भी कम मुलाकात करेगें।
सप्ताहांत में आपकी जुबान में कडवाहट समा सकती है जिससे आपके प्रेमी जीवन में भी परेशानी उभर सकती है। आप इस समय बुद्धि से कुछ भ्रमित भी रह सकते हैं। जिससे आप सही निर्णय लेने में झिझक सकते हैं।

कर्क राशि: प्रेमी आपका मजाक बना सकता है
आप बहुत ज्यादा भावुक तो हैं ही और कोई आपको भावनात्मक रुप से दिलासा देता रहे तो आपको अच्छा भी लगता है, लेकिन आप भावनाओं से थोडा बाहर निकलें अन्यथा सब लोग पीछे से आपका मजाक उड़ा सकते हैं।
भावनाएं अपने स्थान पर ठीक है लेकिन कोई कहानियां बनाकर आपकी सहानुभूति लेने की कोशिश करे, यह भी तो ठीक नही है।
आपका प्रेमी भी आपके साथ ऐसा ही कर सकता है। लेकिन वह केवल मजाक के मूड में ऐसा करेगा। आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाना चाहिए।
सप्ताह का दूसरा व अंतिम भाग आपके लिए परेशानियां लाने वाला हो सकता है। आप मजबूती से इन परेशानियों का मुकाबला करेगें तब आसानी से पार निकल जाएंगे अन्यथा आपको रोते ही जाएंगे। मन को मजबूत रखें।

सिंह राशिः आपका प्रेमी ज्यादा रोमांटिक रहेगा
आप अपने प्रेमी को पुरानी बाते सुनाकर उनकी याद ताजा कर सकते हैं और आपका प्रेमी इन पुरानी बातों को याद कर थोडा रोमांटिक भी हो सकता है। पुराने दिनों को याद कर ने से एक सिहरन सी आपके मन में भी उठ सकती है।
आपको यह सब अच्छा भी लगेगा। मध्य भाग में आपको स्वास्थ्य संबधी कुछ विकार घेरे रह सकते हैं जिनके प्रति आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस समय किन्हीं कारणों से प्रेमी से बातचीत भी कम ही होने की संभावना बनती है।
सप्ताह के अंतिम भाग में प्रेमी के साथ मनमुटाव होने की संभावना बनती है। इसका कारण आपका अपनी मनमर्जी चलाना भी हो सकता है। प्रेमी जीवन तभी सफल रह सकता है जब आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेगें ना कि अपनी मर्जी दूसरे पर थोपने का प्रयास करें।

कन्या राशि: भरपूर प्यार के मूड में रहेंगे
अपने जीवन की अन्य समस्याओं से निजात पाने या उन्हें कुछ समय तक भूलने के लिए आप रोमांस का सहारा ले सकते हैं। आप काफ़ी रोमांटिक मूड में इस सप्ताह नजर आएंगे।
प्रेमी के ऊपर भी पूरा प्यार उडेलने की भरपूर कोशिश आपकी ओर से रहेगी। ऐसा करने से आप काफ़ी राहत का अनुभव भी करेगें। आप कुछ समय के लिए वाकई में जीवन की कुछ परेशानियों को भूल ही जाएगे।
यदि आपकी यह पहली डेट पर जा रहे हैं तब थोडा नर्वस हो सकते हैं लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है आप संकोच के बिना अपने दिल की बात प्रेमी के सम्मुख रख सकते हैं और कई बार बिना कुछ कहें भी बहुत सी बाते कह दी जाती हैं। इसलिए मजबूत बने रहें और डर को दिल से निकाल फेंके।

तुला राशि: धार्मिक स्थान पर जाने का सोच सकते हैं
सप्ताह के आरंभ को अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यह आपके लिए मुश्किलों भरा रह सकता है और यदि इस समय आपके प्रेमी जीवन में कुछ दिक्कतें आती हैं तब उन्हें दूर करना आपके लिए बहुत कठिन हो सकता है।
बेहतर है कि आप प्रतिकूल परिस्थितियों को उभरने से पहले उनका कोई ठोस हल ढूंढ कर रखें। सप्ताह का दूसरा भाग आप दोनों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। इस समय आप दोनों किसी धार्मिक स्थान पर जाने का सोच सकते हैं।
सप्ताह के अंतिम भाग में आप अपने कार्यक्षेत्र पर अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं और वहां की समस्याओं को सुलझाने के चक्कर में प्रेमी को समय कम ही दे पाएंगे।

वृश्चिक राशिः तब समागम का आनंद ले पाएंगे
सप्ताह का आरंभिक समय प्रेमी के साथ रोमांस भरा बीत सकता है। आपको चारों ओर तितलियां मंडराती नजर आएंगे जिससे कि आप अत्यधिक रोमांटिक माहौल का अनुभव कर सकते हैं।
आप सेक्स के मामले में काफी ऊर्जावान भी है इसलिए जरुरी है कि आपका प्रेमी भी आप ही के समान ऊर्जा से भरा हो तभी आप दोनों अपनी सेक्स लाइफ का मजा ले पाएंगे।
सप्ताह का मध्य आप दोनों के मध्य मतभेद पैदा करने वाला हो सकता है, लेकिन आप चाहे तो इन मतभेदों को आपसी सम्झदरी से सुलझाया जा सकता है।
कोई किसी पर छींटाकशी ना करें इससे आपका प्रेमी जीवन भी खतरे में पड सकता है। सप्ताहांत में किसी बुद्धिमान व्यक्ति के बीच बचाव करने पर स्थिति में सुधार आ सकता है।

धनु राशिः प्रेम संबंध बेहतर बनाने के लिए रखें ध्यान
इस सप्ताह को आपके प्रेम संबधों के नजरिये से बहुत अच्छा नही कहा जा सकता है। आपको अपने प्रेमी जीवन को फ़िर से हासिल करने की आवश्यकता है। एक बार फ़िर आपको जीवन में रोमांस तथा रोमांच भरना होगा अब्यथा यह प्रेमी जीवन नीरस बन जाएगा।
वैसे भी इस सप्ताह आप घर के काम काज में और निजी जिम्मेदारियों में इस कदर उलझे रहेगें कि प्रेम संबंधों के लिए कम ही समय मिल पाएगा। जितना समय मिलेगा वह आप एक-दूसरे से शिकायतों में ही निकाल देगें।
सप्ताह का अंतिम भाग प्रतिकूल फल प्रदान करने वाला रह सकता है। इस समय आपको एक-दूसरे से एक उचित दूरी बनाकर रहना चाहिए। जितनी बात कम होगी उतना ही प्रेम संबंध बेहतर बना रहेगा।

मकर राशिः सप्ताह के अंत में भरपूर प्यार होगा

जिन लोगों को अपने प्यार का आरंभ करना है उनके लिए सप्ताह का आरंभिक समय अनुकूल हैं। इस समय आप अपने चाहने वालों को प्यार का इजहार कर सकते हैं। जिनके संबध पहले से चले आ रहे हैं उनमें और अधिक प्रगाढता आएगी।
एक-दूसरे से कसमे वादे कर सकते हैं। लेकिन यह सब आपको होश में रहते हुए ही करना चाहिए। बाद में समय बीतने पर एक-दूसरे पर लांछन ना लगाएं।
सप्ताह के दूसरे भाग कुछ मनमुटाव उभर सकता है लेकिन घबराने की बात नहीम है यह सब छोटी – मोटी बातों पर ही होगा, बाद में सब सामान्य हो जाएगा।
सप्ताह का अंतिम भाग आपके शारीरिक मिलन का कहा जा सकता है। आप दोनों का यह मिलन आपके संबधों को एक नई दिशा प्रदान करेगा।

कुंभ राशिः प्रेम संबंध में उत्साह की कमी रहेगी
सप्ताह का आरंभिक भाग घर की जिम्मेदारियों को निभाने में बीत सकता है खासकर माताजी की सेवा में आप व्यस्त रह सकते हैं लेकिन बावजूद इन सभी के आप फ़िर भी कुछ समय अपने प्यार के लिए निकाल ही लेगें।
इस सप्ताह आपको फिर से अपने प्रेम संबंधों में अपने सकारात्मक रवैये को उभारना होगा। माना कि आपका प्रेमी जीवन इस समय आपको उतना मजा नहीं दे पा रहा है जितना कि आप चाहते हैं लेकिन फिर भी आपके मनोरंजन के लिए इससे बढिया स्रोत आपको नही मिलेगा।
सप्ताह के अंतिम भाग को प्रेम संबधों के लिए बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। किन्हीं कारणों से इस समय दोनों के मध्य दूरियां बढ सकती है। आप चाहे तो चुप्पी साधकर इन दूरियों को बढने से रोका जा सकता है।

मीन राशिः रिश्तों में तनाव आ सकता है
दिन में सपने देखना सही नहीं है, प्यार जो वास्तव में है उसके नजारे देखें। प्रेमी जीवन को लेकर आप सपनों की एक अलग दुनिया बना तो लेगें लेकिन जिस दिन वास्तविकता से सामना होगा उस दिन आपका दिल बुरी तरह से टूट सकता है।
इसलिए व्यवहारिक बनिए और थोडा मजबूत बनिए, आसानी से किसी की भी बातों में ना आ जाएं। सप्ताह का आरंभिक समय मित्रों के साथ घूमने का हो सकता है और इसमें प्रेमी के शामिल ना होने पर बाद में दोनों के मध्य विवाद खडा हो सकता है।
सप्ताह का मध्य भाग प्रेमी को मनाने में ही बीत सकता है और अंतिम सप्ताह तक प्रेमी की नाराजगी आखिरकार दूर हो ही जाएगी। तब आप दोनों फ़िर से प्रेम की डोर से खुद को बंधा पाएंगे।

LEAVE A REPLY