पौधारोपण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

पौधारोपण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस
madan pujara bjp,
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराते मदन पुजारा व अन्य।

Todaybhaskar.com
Faridabad।मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन शान्ति का उन्नती का प्यार का चमन’ देशभक्ति गीत ने आज अशोका इन्केलव मैन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में जब गूंजा तो सारा ही अशोका इन्केलव देशभक्तिमय हो गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा उपस्थित थे। इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर मदन पुजारा ने ध्वजारोहण किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए आज का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए काफी महत्व रखता है क्योकि आज के दिन हमें अंग्रेजों से छुटकारा मिला था और वह छुटकारा हमें उन वीर सपूतों ने दिलाया जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर अंगेे्रजों को यहां से भगाया। इसीलिए आज के दिन सच्ची श्रृद्धाजंलि हम सभी को उन वीर सपूतों को देनी चाहिए जिनके प्रयासों से आज हम आजादी की सांस ले रहे है। इस अवसर पर मदन पुजारा ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर पौधारोपण भी किया।
मदन पुजारा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मायने तभी सार्थक होंगे जब हम देश के उन महान वीर सपूतों के स्वप्रों को साकार करेंगे और भारत देश से भ्रष्टाचार, आंतकवाद जैसे कुरूप राक्षसों को दूर भगायेंगे और इसके लिए हम सभी को एकजुट होना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने एसोसिएशन के समसत पदाधिकारियों का आभार जताया जिन्होंने उन्हें इस पावन अवसर पर आमंत्रित किया और साथ ही उन्होंने एसोसिएशन को विश्वास दिलाया कि उनके लायक कभी भी कोई भी काम हो तो उसके लिए वह हरदम तैयार रहेंगे।
अशोका इन्केलव पार्ट 1 में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया जहां मदन पुजारा एवं पार्ट 1 एसोसिएशन के चेयरमैन राजेन्द्र विकल ने समस्त एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ध्वजारोण किया एवं एसेासिएशन द्वारा किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वी.जे.कौल, मुकेश शर्मा, आर.एस.विकल, वी के तोमर, एल.पी.गुप्ता, आदेश के शर्मा, बी एन रेडडी, वी पी सिंह, एम बी प्रसाद, एसपी शर्मा, अजीत कुमार, वंदना भार्गव, ओ.पी. अरोडा, वी के श्रीवास्तव, आर.पी.भास्कर, महेश यादव, सी वी शर्मा, के एल अरोडा, आर के अरोडा, पी के नरूला, महेन्द्र पाल, कैलाश रोहिल्ला, विनोद शर्मा, मोहन वाष्र्णेय, एस.पी.शर्मा, आर.एस.विकल, वी पी शर्मा, एम बी प्रसाद, उी एस राना, राहुल यादव, जवाहर लाल डुडेजा सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराते मदन पुजारा व अन्य।

LEAVE A REPLY