रघुवर ने ली cm की शपथ

रघुवर ने ली cm की शपथ
raghuvar das

raghuvar dasटुडे भास्कर डॉट कॉम
रांची। 14 साल के की मिलीजुली सरकार के बाद आज आखिरकार राज्य को पहली स्थिर सरकार मिल गई है। बीजेपी नेता रघुवर दास झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। रघुवर दास ने आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में एक समारोह झारखंड के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में पीएम को भी जाना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।
रघुवर दास के बाद नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, लुईस मरांडी और चंद्र प्रकाश चौधरी ने शपथ ली है। नीलकंठ सिंह मुंडा खूंटी से विधायक हैं। सीपी सिंह रांची से विधायक हैं, चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़ से आजसू के विधायक हैं और डा. लुईस मरांडी दुमका से विधायक हैं जिन्होंने तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन को हराया है। राज्यपाल सैयद अहमद ने नई सरकार के नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।
इस शपथग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वेंकैया नायडू, राम कृपाल यादव, सुदर्शन भगत और जयंत सिन्हा भी मौजूद थे। दास पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री हैं और राज्य के दसवें मुख्यमंत्री हैं।
वहीं, दिल्ली में घने कुहरे की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को झारखंड की यात्रा रद्द करनी पड़ी जहां उन्हें मुख्यमंत्री रघुवर दास के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने जाना था। प्रधानमंत्री ने ट्विट कर रघुवर दास को बधाई दी।

LEAVE A REPLY