महिला की रहस्मय हालत में मौत

महिला की रहस्मय हालत में मौत
demo photo

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद।  जवाहर कालोनी निवासी एक महिला की रहस्मय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसके ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने व उसकी हत्या का आरोप लगाया है। थाना सारन पुलिस ने महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
अलीगढ़ के गांव अतरौली निवासी अजय प्रकाश अग्रवाल ने मामला दर्ज करवाया है कि उनकी बेटी शिल्पा की शादी 4 नवंबर 2009 को जवाहर कालोनी निवासी अमित के साथ हुई थी। शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। मगर शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। अग्रवाल का आरोप है कि शिल्पा के ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे मारा पीटा जाता था, खाना नहीं देते थे। दो दिन पहले शिल्पा को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसकी तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अजय अग्रवाल के बयान पर शिल्पा के पति अमित सहित परिवार के तीन और लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों के बोर्ड से कराया गया है।

LEAVE A REPLY